भोपाल/नई दिल्ली: देश के युवाओं को नशे की कुरीति से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के उद्देश्य से 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' राष्ट्रव्यापी अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली से इस जन-आंदोलन की शुरुआत की, जिसका सीधा प्रसारण देश के सभी राज्यों में हुआ। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राज्य सरकारों एवं 'माय भारत' युवा संगठन के साझा प्रयासों से चलने वाला यह अभियान अगले 100 सप्ताह तक निरंतर आयोजित किया जाएगा। इसके तहत हर रविवार को समाज सेवा और जन-जागरूकता की विशेष गतिविधियां होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश: "नशा केवल व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार का सपना तोड़ता है"