प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देश के पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किश्त ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को ₹2,000 की तीन समान किस्तों में प्रतिवर्ष ₹6,000 प्रदान किए जाते हैं।